Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Sunday, December 14, 2008

दूज का चाँद था

आसमान को तका
और बर्फ-सी चमचम
सफेद दरांती की तरह
उतर आया
पूरे जिस्म में
जाना
दूज का चाँद था।

साहस

सागर का तट
छोटा पड़ जाता है
जब फैलाता हूं बाहें
लेकिन आ नहीं पाता
बांह की परिधि में
अंदर का साहस।